उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिता को पीट रहे बदमाशों का वीडियो बनाने वाली लड़की की मौत हो गई है. गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर भलुवान में बीते वान में बीते शुक्रवार को काजल नामक युवती को उसी गांव के बदमाश विजय प्रजापति ने पेट में गोली मार दी थी. पिछले 5 दिनों से केजीएमसी लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था. अब उसकी मौत हो गई है.

रुपये के लेन-देन को लेकर जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन सिंह को उन्हीं के गांव के निवासी और शातिर बदमाश विजय प्रजापति ने अपने साथियों के साथ पिटाई की. राजीव नयन की बेटी काजल ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया तो बदमाश विजय ने उसे गोली मार दी और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया था.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com