मुरादाबाद । मिशन शक्ति के तृतीय चरण के शुभारम्भ पर पुलिस थाना भोजपुर में शपथ प्रार्थना सभा का सार्वजनिक आयोजन किया गया । क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को आमंत्रित कर प्रार्थना सभा में बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी । पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 अनूप सिंह ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में बालिका सुरक्षा के लिए सार्वजनिक दर्शनीय स्थल पर पेंट से आपातकालीन सहायता नंबर महिला हेल्पलाइन – 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन – 1098, पुलिस कंट्रोल रूम – 112, एंबुलेंस -108 आदि लिखवाये जाने की बात कही ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके । इस अवसर पर डीएनशर्मा इण्टर कालिज की प्रवक्ता एवं ग्राम पंचायत बहेड़ी ब्रह्मनान की प्रधान अल्पना पंकज भारद्वाज ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुए बालिका सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति के क्रियान्वयन हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की । कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक राशिद अली ने किया । सभा में मुख्य रूप से भाजपा नेता भजनलाल पाल,अनेक जन प्रतिनिधि एवं उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, रितेश शुक्ला, रामनिवास, दलपत सिंह, ओमकार सिंह, सुधीर यादव एवं महिला एवं पुरूष आरक्षी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
