काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया। वही काशीपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और उन्होंने केंद्र में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

आपको बता दें कि देश में रसोई गैस में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर काशीपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर एकत्र हुए, और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, और वही प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया । महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आजादी के बाद से देश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड भाजपा सरकार में टूट गए हैं, जब से यह सरकार सत्ता में आई है महंगाई अपने पूर्व चरम पर पहुंच गई है । उन्होंने यह भी कहा कि आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । वही कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में पेट्रोल डीजल व अन्य खाद्य पदार्थों में महंगाई पर नियंत्रण था। देश के हित के लिए कांग्रेस शासनकाल में जनता खुश थी, लेकिन जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है देश की जनता को इन जुमले बाजो ने महंगाई के चाकू से हर वर्ग प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा को तोड़ कर रख दिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com