– निरंकारी मिशन के द्वारा देशभर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से एवं सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव देव जी महाराज के आशीर्वाद और आदेश अनुसार समस्त भारत में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत काशीपुर में भी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में सघन स्वच्छता अभियान चलाते हुए वृक्षारोपण किया गया। जिसमें संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सेवादल की यूनिट नंबर 180 के निरंकारी भाई बहन और बच्चों समेत सैकड़ों सेवादारों और छात्र छात्राओं ने मिलजुलकर स्वच्छता अभियान पर एक सुंदर रुप देते हुए हरे भरे छायादार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान सभी निरंकारी सेवादारों ने मिलकर सरकारी अस्पताल के पूरे परिसर में सफाई करके लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया और आसपास उपस्थित लोगों को सफाई कर रखने की भी प्रेरणा दी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com