रिपोर्टर-इस्लाम सलमानी
ठाकुरद्वारा। ब्लॉक क्षेत्र के कई गाँवो में आज जय भारत महासम्पर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया गया।कॉंग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हैं जनसंपर्क कार्यक्रम का पहले दिन अब्दुल्लापुर लेदा व मोहिनुद्दीन पुर में सम्भावित प्रत्याशी व ब्लॉक अध्यक्ष वसीम अहमद के द्वारा मुरादाबाद प्रभारी अरशद गुड्डू और मुरादाबाद जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में मोहिनुद्दीन पुर के पूर्व प्रधान प्रत्याशी इसरार सैफी के कैम्प पर
जबरदस्त सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करते हुऐ कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वीजेपी की पोल खोलते हुए कॉंग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया।और लोगों से देश हित मे कॉंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की अपील करते हुऐ कई लोगों को कॉंग्रेस पार्टी में शामिल भी किया गया ।इस दौरान कॉंग्रेसी नेताओं ने जनता की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समस्याओं का निराकरण भी कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान ज़िला अध्यक्ष असलम खुर्शीद जिला प्रभारी अरशद गुड्डू अफज़ल साबरी वसीम अहमद इसरार सैफी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहै।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
