नगर निगम मेयर ऊषा चौधरी पर टचिंग ग्राउंड के नाम पर 50 करोड रुपये के खनन के खेल में लिप्त होने के आरोपों के मामले में दायर हुई तीन याचिकाओं को माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दर्ज कर लिया है ,और विपक्षी गणो को नोटिस जारी करते हुए इस प्रकरण को अत्यंत गम्भीर मानकर तल्ख टिप्पणी की है ।अदालत द्वारा दायर याचिकाओं को स्वीकृत कर लिए जाने से अब स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने मेयर पर उक्त मामले में जो गंभीर आरोप लगाए थे वह नाजायज नहीं थे ।
वीओ:माननीय हाईकोर्ट द्वारा याचिका दर्ज कर लिए जाने से अब लोगों को उम्मीद बंधी है कि इस मामले में गंभीर जांच के बाद अब सच्चाई जरूर उजागर होगी । आप नेता दीपक बाली ने अदालत द्वारा उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि अब जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा और काशीपुर की जनता को पता चल जाएगा कि उसने जिन नेताओं को शहर के विकास के लिए चुना था वें किस गोरखधंधे में लगे हैं । शहर की सफाई हो या ना हो मगर मेयर साहिबा कूड़े में नोट बीनने मैं लगी हैं।उल्लेखनीय है कि आप नेता दीपक बाली द्वारा 2 माह पूर्व जून माह में टचिंग ग्राउंड के नाम पर काशीपुर की मेयर उषा चौधरी पर लगाए गए 50 करोड़ के खनन के खेल के आरोपों के बाद बाजपुर निवासी इंद्रजीत सिंह व प्रीतम सिंह सहित अन्य व्यक्तियों ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अलग-अलग तीन याचिका दायर की थी जिन्हें माननीय अदालत ने बीते रोज 18 अगस्त को दर्ज कर लिया और तल्ख टिप्पणी करते हुए विद्वान न्यायाधीश श्री मनोज तिवारी व श्री आलोक कुमार वर्मा की संयुक्त खंडपीठ ने इस प्रकरण से जुड़े विपक्षी दलों को नोटिस जारी कर दिया है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
