आम आदमी पार्टी ने आप नेता दीपक बाली को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया है । उनकी प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां भी निरंतर बनी रहेंगी ।इस नई घोषणा से लगभग तय हो गया है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में काशीपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। श्री बाली को विधानसभा प्रभारी घोषित किए जाने पर काशीपुर क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने ढोल नगाडो की थाप पर नाचते हुए श्री बाली को फूल मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दी । दीपक बाली ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के प्रति कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे और पार्टी व कार्यकर्ताओं को कतई निराश नहीं होने देंगे जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर कोई घोषणा करना तो दूर उल्टे अपने आंतरिक झगड़ों में फंसी हुई है वही आम आदमी पार्टी इन पार्टियों से लगातार चार कदम आगे बढ़ती नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com