ठाकुरद्वारा ग्रामीण उत्थान विकास समिति किशनपुर गॉवडी विकास खण्ड एच०एस०सी० इण्टर कॉलेज किशनपुर गॉवडी एच०एस०सी० औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में अध्यनरत छात्र छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्य किया इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक ज़रीफ़ मलिक एडवोकेट के द्वारा छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया गया उन्होंने बताया कि वृक्ष एक अमूल्य निधि है जो मनुष्य को ऑक्सीजन प्रदान करते है जिससे पर्यावरण शुद्ध रहता है इसके साथ साथ पेड़ लगाओ जीवन बचाओ के नारे भी लगाये गए इस अवसर पर विधालय के व्यवस्थापक सुभाष गिरी ने बताया कि वृक्ष किस प्रकार हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है उन्होंने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है हमे प्राणवायु प्रदान करते है छात्र छात्राओं को उनके भविष्य के प्रति प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि वे वृक्षो का संरक्षण करें और अपने भविष्य को उन्नत बनाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहे इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्धर्मपाल सिंह यादव,धर्मपाल सिंह, कु० प्रांशु चौहान, कु० शाइस्ता व चंद्रभान सिंह ,विजयपाल सिंह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्रायें मोनिश हुसैन, कु० नीलम, कु० मधु व ज्ञानेन्द्र आदि उपस्थित रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
