सच्चाई की जीत
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने मुखविर की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित दो लोगो को स्मैक बेचते हुए क्षेत्र के गांव रतूपुरा के जंगल में कब्रिस्तान के निकट से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया।
बीते दिन कोतवाली की रानीनांगल चैकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने मुखविर की सूचना पर क्षेत्र के गांव रतूपुरा स्थित जंगल में कब्रिस्तान के निकट से दो व्यक्त्यिो को स्मैक बचते हुए मोके पर पकड़ लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मैराजुलहक पुत्र शराफत हुसैन व दूसरे ने अपना नाम अश्लिक हुसैन उर्फ अशलबू पुत्र बाबू हुसैन बताया है पकड़े गए आरोपी मैराजुलहक के पास से 9.56 ग्राम स्मैक और अश्लिक हुसैन उर्फ अशलूब के पास 103.5ग्राम एक मोबाइल व 2250 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है पुलिस ने दोनो आरोपियो का चालान कर न्यायालय में पेश किया। जहां उन्होने जेल भेज दिया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
