भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रराह के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उग्रराह ने आज काशीपुर के ग्राम बांसखेड़ा मैं वरिष्ठ किसान नेता अवतार सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचकर सैकड़ों किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई मिलकर लड़ी जाएगी। उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पांच राज्यों में एक कमेटी बनाकर किसानों के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी । जब तक केंद्र सरकार किसानों के तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक यह लड़ाई आगे जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि इस बार सरकार को पॉलिटिक्स में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, किसान एकजुट है और इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को इसका खामियाजा अवश्य उठाना पड़ेगा, उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी सरकार किसानों की बातें मानेगी तो ही ठीक है नहीं तो आने वाले 2022 के चुनाव मैं इसका खामियाजा अवश्य उठाना पड़ेगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com