ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के थाना सुरजननगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह खाकी को अपना धर्म समझकर मानव सेवा कर रहे हैं उनकी दिनचर्या की शुरूआत अशोक चक्र को सैल्यूट करने के साथ शुरू होती है चौकी स्टाफ के साथ बेहतर तालमेल और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देने वाले धर्मेन्द्र सिंह अपने कार्य क्षेत्र में हमेशा एक्टिव रहते हैं खाकी की पाकीजगी को बरकरार रखने के लिए उनके द्वारा अपराधियों के साथ कठोरता और फरियादियों के साथ भी नरम स्वभाव व समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि खाकी को लेकर लोगों के मन में भले ही भ्रांतियों हो लेकिन खाकी हमेशा इंसाफ के लिए तत्पर रहती है सुरजननगर चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह कहते हैं कि कोरोना वायरस के चलते जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है लेकिन बुरा वक्त है बदल जाएगा पुलिस
प्रशासन का सहयोग करें प्रशासन जनमानस की हिफाजत के लिए हैं इसीलिए तथ्यो को ना छुपा कर ईमानदारी से अपनी बात को प्रशासन से अवगत जरूर कराएं हम पूरी ईमानदारी और सच्चाई से अपनी बात को प्रशासन के सामने रखते हैं तो प्रशासन का भी वही नजरिया आपके सामने होगा इसलिए सच का साथ दें बुराई से बचें

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com