एकर, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आज नवे दिन भी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जारी रहा । यहां बता दें कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के चलते नगर क्षेत्र कूड़े के ढेर में तब्दील होने लगा है और बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है, नगर प्रशासन मैं बैठे उच्च पदों के अधिकारियों को काशीपुर में कोरोना के समय फैलने वाली इस नई बीमारी की आशंका शायद ना हो एक तरफ करोना की तीसरी लहर अपने पैर पसारने को तैयार है तो दूसरी तरफ कूड़े के ढेर में तब्दील काशीपुर की गलियां नई बीमारियों को जन्म देने की कवायद कर रही है, सरकार में बैठे हुए शहरी विकास मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों के द्वारा सफाई कार्य का बहिष्कार इस बात का साफ संदेश है की मांगे पूरी होंगी तभी आगे कार्य बढ़ेगा वरना यह कार्य बहिष्कार लगातार उग्र होता चला जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी उन्होंने चेतावनी दी है कि या तो सरकार हमारी बातों को माने वरना कार्य बहिष्कार आगे बढ़ता चला जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com