‘द ममी रिटर्न्स’, ‘बेवॉच’ और ‘जुमांजी’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन परिवार समेत कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि करीब ढाई सप्ताह पहले वे, उनकी पत्नी और दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनकी हालत हालत बिगड़ गई थी। हालांकि, अब वे रिकवर हो चुके हैं और पूरी तरह ठीक हैं।
दोस्त के जरिए संक्रमित हुए थे ‘द रॉक’
द रॉक के नाम से मशहूर 48 वर्षीय जॉनसन की मानें तो वे, उनकी 35 साल की पत्नी लॉरेन और दो बेटियां जैसमिन (4) और टिआना (2) करीब ढाई सप्ताह पहले एक करीबी दोस्त के कारण कोविड से इन्फेक्टेड हो गए थे। हालांकि, वे खुद भी नहीं जानते कि उनके इस दोस्त को संक्रमण कैसे हुआ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
