जामा मस्जिद के इमाम ने सय्यद विक्की के साथ विरोध स्वरूप उठाया कूङा
शहर में सफ़ाई व्यवस्था का बुरा हाल है, नगरपालिका के दावों की पोल खुलती नज़र आ रही है, घरो के आगे पङा कूङा न उठने से नाराज़ लोगों ने अपने घर के आगे का कूड़ा खुद ही समेटना शुरू कर दिया, मामला रामपुर शहर के वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला बज़रिया हिम्मत ख़ाँ पीर की पैठ का है, जहां पर कई दिन से कूड़ा न उठने के कारण लोग परेशान थे, इसी पर नाराज़गी दिखाते हुए रामपुर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रिहान ने अपने हाथों में फावड़ा लेकर कूड़ा समेटना शुरू कर दिया, जिस पर मौके पर मौजूद अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने उनके हाथों से फावड़ा ले लिया और सैयद विक्की ने खुद ही कूड़ा समेटना शुरू कर दिया, यह देखकर मौके पर मोहल्ले वासी भी आ गए और उन्होंने सैयद विक्की के साथ गली के मुंह पर कूड़ा पङने के विरोध में नारेबाजी करते हुए, प्रदर्शन किया, सैयद विक्की ने बताया कि आज मुझे मौलाना रिहान साहब और कुछ मोहल्ले वासियों ने यहां पर बुलाया और बताया कि मौहल्ला बज़रिया हिम्मत ख़ाँ, पीर वार्ड नंबर 14 में घनी आबादी के बीच गली के मुंह पर कूड़ा पड़ता है और नगर पालिका के कर्मी चार-चार दिन तक कूङा उठाने नहीं आते, उनका कहना है कि इस कूड़े के डलाव को ख़त्म कराया जाए, और घर-घर से कूड़ा उठवाया जाए, वार्ड नंबर 14 में ही पीर की पैठ पहाड़ी गेट रोड पर दुकानों के आगे के नाले में कई- कई दिन तक सफ़ाई ना होने से परेशान दुकानदार ख़ुद ही अपने हाथ से कूड़ा निकालते हैं, दुकानदार नदीम सैफ़ी का आरोप है कि सफ़ाई कर्मी सफ़ाई करने के बदले प्रतिदिन 10 रूपए मांगते हैं, नहीं देने पर सफ़ाई नहीं करते, दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें खुद ही नाले की सफ़ाई करनी पड़ती है, मोहल्ले वासियों के बुलाने पर मौक़े पर पहुंचे, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जामा मस्जिद के इमाम साहब को खुद कूड़े की सफ़ाई करनी पड़ रही है, उन्होंने कहा कि हमने भी अपने हाथों से कूड़ा समेट कर विरोध प्रदर्शन किया है, सैयद विक्की ने कहा कि पालिका से सभासदों को 16 सफ़ाई कर्मचारी मिलते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी यह कहा जाता है कि कर्मचारी नहीं है, आखिर यह 16 कर्मचारी कहां जाते हैं और किस काम पर लगाए जाते हैं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 16 कर्मचारियों में से केवल 4 कर्मचारी ही काम पर लगाए जाते हैं और 12 कर्मचारियों का पैसा कहां जाता है इसका जवाब पालिका के अधिकारियों को देना चाहिए, सैयद विक्की ने कहा कि शहर में सफ़ाई व्यवस्था का बुरा हाल है, जगह- जगह कूङे के ढैर दिखाई दे रहै हैं, कर्मचारी कई कई दिन तक सफ़ाई करने नहीं आते, सभासद वोट लेने आते हैं जनता की शिकायत सुनने को तैयार नहीं है, उन्होंने कहा कि हमने फ़ौन पर नगरपालिका अध्यक्ष को पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी दी है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि वार्ड नंबर 14 का कूड़ा तुरंत उठवा दिया जाएगा, इस मौके पर इंतेज़ार अली खाँ, सलीम खाँ, मोलाना रिहान साहब,ज़ाकिर, मुर्तजा समीर ख़ां, नदीम सैफ़ी, अमान ख़ां आदि मौजूद रहै,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com