स्पीक अप माइनॉरिटी अभियान का अच्छा परिणाम
मुरादाबाद 25 जुलाई अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे स्पीक अप माइनॉरिटी कार्यक्रम के आज सातवें सप्ताह में पूर्व मंत्री एवं सांसद आज़म खान को सपा ने क्यों बनाया बलि का बकरा विषय पर फेसबुक लाइव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने कहा कि
26 फरवरी 2020 से जनाब आजम खान साहब अनगिनत फ़र्ज़ी मुकदमों में जेल की सलाखों के पीछे हैं
आज़म खान साहब जहाँ एक तरफ मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों का शिकार हैं वहीं दूसरी तरफ वह अपनी ही पार्टी सपा की अनदेखी के शिकार है
आज़म खान जी के कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ न होने के बावजूद, योगी सरकार ने आजम खां को जबरदस्ती डिस्चार्ज करके बापिस सीतापुर जेल भेज दिया योगी सरकार आजम खां के साथ अमानवीय सलूक कर रही है और
समाजवादी पार्टी खामोशी से तमाशा देख रही है
उनकी जमानत या पैरोल का कोई प्रयास नही कर रही है
सपा की अनदेखी का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि
ईद उल अज़हा के मौके पर सपा मुख्यालय के बाहर लगे हॉर्डिंग से आजम खां की तस्वीर गायब है, जो साबित करती है कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने आजम खां को जितना इस्तेमाल करना था, वो कर चुके
मुहम्मद अहमद ने कहा कि ताज्जुब है अखिलेश यादव की अनदेखी के साथ साथ सपा के मुस्लिम नेता भी आज़म खान पर हो रहे उत्पीड़न पर चुप हैं
अखिलेश यादव के साथ साथ मुस्लिम सपा नेताओं ने भी योगी सरकार के इस मानवता विरोधी व्यवहार का कोई विरोध नहीं किया.
ना ही उन्होंने आजम की रिहाई के लिए कोई आंदोलन नहीं किया.
अखिलेश यादव की अनदेखी से साफ है कि आजम खां को मौत के मुंह में धकेलने की इस साजिश में अखिलेश यादव भी योगी सरकार के साथ शामिल हैं. अगर आजम खां के साथ कोई अनहोनी होती है तो इतिहास अखिलेश यादव को धोखेबाज और अपराधी के रूप में याद करेगा.
मुहम्मद अहमद ने कहा कि आजम खां के बजाय मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव को भ्रष्टाचार के लिए जेल होनी चाहिए थी लेकिन आजम खां को यादव और संघ परिवार ने मिलकर बलि का बकरा बना दिया और उनको जेल भिजवा दिया.
निश्चित ही आज़म खान की अनदेखी का जबाब मुस्लिम समुदाय 2022 में देगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
