एंकर: काशीपुर। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज छठे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। ज्ञातव्य है कि ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखड सफाई कर्मचारी संघ के आव्हान पर गत 19 जुलाई से प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया गया। काशीपुर के स्थायी, मोहल्ला स्वच्छता समिति, व आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। देवभूमि उत्तराखड सफाई कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुत्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा से भी मुलाकात करते हुए उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
बाइट: जितेन्द्र देवान्तक प्रदेश सचिव
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
