स्वार सवांददाता ख़ालिद अली

स्वार ख़िदमत ए आवाम युवा समिति के जिलाध्यक्ष साहिल गुल के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी गण ने अगलगा में सैफियों वाले कब्रस्तान में बारिश के पानी को लेकर व कब्रस्तान की बाउंडरी किये जाने के सम्बंध में समाधान दिवस के प्रभारी को शिकायती पत्र सोंप कर शीर्घ ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा मंडल महासचिव मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई है पर किसी भी प्रकार का कोई संज्ञान नही लिया गया है समस्त मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डिप्टी एसपी स्वार ने आश्वासन दिया है कि उपरोक्त समस्या को शीर्घ ही निस्तारित किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष साहिल गुल, मंडल महासचिव मोहम्मद आसिफ, शादाब खान, मुजफ्फर शाह, शाह नवाज़ , व अन्य लोग मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com