,
उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर विकासखंड स्वार क्षेत्र अंतर्गत मसवासी पशु सेवा केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
प्रशासनिक उपेक्षा के चलते मसवासी नगर का पशु सेवा केंद्र बदहाली का शिकार हो चुका है बरसात में पानी टपकने और जलभराव की स्थिति से पशु चिकित्सक के बैठने का स्थान भी नहीं बचा है पशु सेवा केंद्र की बदहाली के कारण पशु पालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही पशु सेवा केंद्र का पूरा भवन जर्जर हो गया जिस कारण बरसात में पानी टपकता है और इसमें जलभराव भी हो जाता है लेकिन इस पर अभी किसी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधियों की नजर नही पड़ी है। वही नगर पंचायत मसवासी में व्यापार मंडल ने अपनी आवाज उठाई है व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस पशु केंद्र पर किसी की नजर नहीं पड़ी है और कई दर्जन गांव इस पशु केंद्र से जुड़े हैं और हम अपील करते हैं कि इस को जल्द से जल्द सही कराया जाए ताकि पशु पालकों को दिक्कतों का सामना करना ना पड़े

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com