ठाकुरद्वारा नगर के मेन बाजार से लेकर मोहल्लों में बारिश के जलभराव से नगरवासी परेशान हैं
जिलाधिकारी से शिकायत कर समस्या को दूर कराने की मांग की गई है नगर में बारिश के चलते मुख्य बाजार , एसडीएम कोर्ट रोड , छहराहा , मोहल्ला छीपियान , मोहल्ला धोबियान समेत कई स्थानों पर अतिक्रमण से संकरे नालों की वजह से पानी रुक जाता है बारिश का पानी सड़कों पर बहने के साथ दुकानों और घरों में घुसने लगता है सोमवार को भी बाजार समेत मोहल्लों में जलभराव हो गया भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी से नालों पर अतिक्रमण और ठीक से सफाई नहीं होने की शिकायत की है उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर पालिका अफसरों से भी शिकायत कर चुके हैंए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है जिलाधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
