भारत के स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के फेज-3 ट्रायल्स शुरू हो गए हैं। फेज-1 ट्रायल्स के नतीजे बता रहे हैं कि इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। ट्रायल्स के मुख्य जांचकर्ता डॉ. ई. वेंकटा राव ने कहा कि फेज-1 में यह देखने की कोशिश की जा रही थी कि वैक्सीन से पर्याप्त एंटीबॉडी शरीर में बनते हैं या नहीं।पहला डोज देने के 14 दिन बाद दूसरा डोज दिया गया था। ब्लड सैम्पल भी लिया गया ताकि खून में एंटीबॉडी की पहचान की जा सकें। 28वें, 42वें, 104वें, 194वें दिन भी ब्लड सैम्पल लिया जाएगा।भारत में इस समय अहमदाबाद के जायडस कैडिला के वैक्सीन ZyCOV-D के भी फेज-1/2 ट्रायल्स चल रहे हैं। वहीं, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोशील्ड कोविड-19 वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल्स सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने शुरू कर दिए हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com