सच्चाई की जीत
लखीमपुर खीरी दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन मैलानी सेंचुरी की मुरेना बीट स्थित नगरिया झील के जंगल से दुर्लभ नस्ल के दो मुंहा सांप को पकड़ कर बेचने ले जा रहे चार वन्य जीव तस्करों को मैलानी थाने की पुलिस चौकी संसार पुर के इंचार्ज सतीश चंद्र व वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद वर्मा एवं सहयोगी जवानों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब यह लोग काकोरी तिराहे खुटार रोड से होकर वरामद दुर्लभ सांप को कहीं बेचने ले जा रहे थे बरामद किये गये दोमुंहां सांप लैंड वोया की कीमत करोड़ों बताई जा रही है।
पकड़े गये लोगों में कासिम अली पुत्र आशिक अली निवासी मोहल्ला मुन्नू गंज गोला गोकरण नाथ व संजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम जलाल पुर थाना गोला व सर्वेश कुमार पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम सिसनौर थाना मैलानी एवं महेंद्र वर्मा पुत्र शिव सहाय वर्मा निवासी ग्राम नौगवां थाना भीरा जनपद लखीमपुर खीरी के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत मुकद्दमा कायम कर जेल भेज दिया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
