जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वास यादव उर्फ लवली के यहां अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न दिया कहा कि प्रधानमंत्री 2014 में जब संसद पहुंचे थे तो उन्होंने सबसे पहले संसद में माथा टेका था और उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं देशवासियों के लिए प्रधान सेवकहूं वह वैसे ही कार्य कर रहे हैं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा , बसपा व कांग्रेस तीनों एक हो जाएं तब भी आने वाले 2022 के चुनाव में नहीं जीतेंगी इस बार हम 350 सीटें लेकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे कार्यक्रम में नगराध्यक्ष केके गुप्ता , किशन लाल प्रजापति , देवदत्त दिवाकर , अंशु यादव , शकील अहमद , आतिफ पाशा , मोहम्मद साजिद प्रधान , एमआर हसन , जफर हुसैन , मोहम्मद फैजान रब्बानी , आदित्य प्रताप शाक्य , अवनीश कुमार , राकेश यादव , रचित माथुर , मनोज ठाकुर , अमित प्रजापति , आदि शामिल रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com