मुस्लिम समाज को अपनी सभी कुरीतियों को खत्म कर देश के बलिदान के लिए बड़ चड़ कर हिस्सा लेना चाहिए,यह बात आज काशीपुर के मंडी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय इमाम संघ के मुख्य इमाम उमेर अहमद इलियासी ने एक बैठक के दौरान मौजूद उलेमाओं और लोगो से कहीं।
आपको बता दें कि आज राष्टीय इमाम संघ के मुख्य इमाम (भारत) उमेर अहमद इलियासी का दिल्ली से काशीपुर पहुंचने पर स्थानीय इमामों और बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,जहां उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य इमाम ने देश की मजबूती के लिए आगे आने की सलाह देते हुए कहा कि आज मुस्लिमो में कोरोना टीकाकरण को लेकर तरह तरह कि भ्रांतियां फैली हुई हैं जो कि देश और मुस्लिम कौम को कमजोर करने जैसा है,ऐसे लोगो को देश को कमजोर करने से बाज आना चाहिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com