बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की चर्चित पुस्तक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ (Pregnancy Bible) के टाइटल पर एक ईसाई संगठन ने आपत्ति जताई है. एक ईसाई समूह ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान की पुस्तक के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस समूह ने उन पर अपने समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है.

शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर खान और अदिति शाह भीमजानी की लिखित और जगरनॉट बुक्स की प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ का उल्लेख किया है. उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द ‘बाइबिल’ का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. शिंदे ने एक्ट्रेस और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com