रिपोर्टर इस्लाम सलमानी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व व जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया, और सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सरकार पर आरोप लगाते हुए तौकीर आलम राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के दौर में आम जनता महंगाई के बोझ तले दब चुकी है।उन्होने कहा कि आम आदमी दैनिक उपभोग की वस्तुएं से लेकर पेट्रोलियम पदार्थ तक की सभी चीजें महंगी होने से परेशान है। लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है और इस महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एंव डीजल की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है ईंधन की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर और लाॅकडाउन से जूझ रहे हैं।देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा भी पार कर गई हैं इसके साथ ही सभी घरेलू सामानों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी काफी वृद्धि हो गई है,सरसों के तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी वसीम अहमद ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर भाजपा के खिलाफ तीखे वार करते हुए कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तबसे दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं,हर वर्ग जाति के लोग परेशान हैं और महंगाई के कारण आम जनता के हाथ में कटोरा आ गया है।धरना प्रदर्शन में तौकीर आलम राष्ट्रीय सचिव, असलम खुर्शीद जिला अध्यक्ष , विनोद गुम्मवर ,अरशद गुड्डू, पूर्व विधायक मोहम्मद उल्ला चौधरी जाखिर ब्लॉक अध्यक्ष डिलारी अतीक अहमद,सुलेमान ,शमशेर, इस्लाम ,शाहिद मंसूर सेवादल,
डॉक्टर हनीफ डॉक्टर नफीस अहमद मोबीन अहमद मोहम्मद यासीन सादिक सिद्दीकी इफ्तेखार कुरेशी पुष्पेंद्र चौहान आदि मौजूद रहै

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com