बाजपुर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 10 लाख रुपए की विधायक निधि से लोगों को शुद्ध पानी दिए जाने के लिए बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 12 भौना कॉलोनी में रहने वाले लोगों को लंबे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर लोगों ने कई बार अधिकारियों से मांग भी की लेकिन मांग पूरी ना होने पर लोगों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को अपनी समस्या से रूबरू कराया। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए 10 लाख रुपए की विधायक निधि अवमुक्त की। पेयजल पाइप लाइन का कार्य शुरू कराने के लिए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य वार्ड नंबर 12 पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री ने 900 मीटर पेयजल लाइन का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना को हम शहरी क्षेत्र में लागू नहीं कर पा रहे थे जिसके चलते विधायक निधि से लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com