कांठ सवाददाता एकता
आज दिनांक 2 जुलाई 2020 को जिला मुरादाबाद तहसील के ग्राम चंगेरी में जो दबंगों द्वारा काफी दिनों से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा चल रहा था,
उसको लेकर आज ग्राम चंगेरी में तहसीलदार विभा श्रीवास्तव अपने स्टाफ व पुलिस फोर्स के के साथ पहुंचकर गांव के ही दबंग व्यक्ति इदरीश व उसके लड़कों द्वारा जो ग्रामसमाज की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था उसको प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए हटवाने का कार्य किया और भू माफिया के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही,
आपको बता दें कि जिला मुरादाबाद तहसील कांठ के ग्राम चंगेरी में कुछ महीनों पहले गांव के ही दबंग व्यक्ति इदरीश पुत्र मनफूल ने अधिकारियों से हमसाज होकर ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 398 में अपना मकान बना लिया और उस पर कब्जा कर लिया जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीण वासियों ने संबंधित अधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जब इसकी खबर गांव के ही डॉ जितेंद्र सिंह,पत्रकार व कुछ पत्रकार साथियों एवं मोनू विश्नोई, बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो उन्होंने इस भूमि से कब्जा हटवाने को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया और दबंग व्यक्ति द्वारा 2 दिन में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने की मांग की,
इसी को लेकर आज अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेते हुए अवैध रूप से हुआ निर्माण हटाने का कार्य शुरू किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
