ठाकुरद्वारा व्हाट्सएप के स्टेटस पर तंमचे के साथ फोटो लगाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया पुलिस ने आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही से तंमचा भी बरामद कर लिया पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ आर्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत कार्रवाई की है पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कनकपुर पीपली गांव निवासी राहुल ने 12 बोर का तमंचा लहराते हुए व्हाटसएप पर अपना स्टेटस लगा दिया यह फोटो बड़ी तेजी से वायरल हुआ वायरल हुए वीडियो व फोटो के आधार पर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही से घर के भूसे भरे एक कमरे से तमंचा बरामद कर लिया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com