उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाने ईलाके में दबंगों ने खेत के पास टहल रहे प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कर उनके साथ मारपीट करने के साथ ही प्रेमिका के निचले वस्त्र उतारकर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, प्रेमी प्रेमिका दोनों ही दबंगों से हाथ जोड़कर उनकी वीडियो न बनाने और उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन ईलाके के दबंग दोनों के साथ मारपीट करने के साथ ही प्रेमिका के निचले वस्त्र खींचते रहे और उनकी वीडियो बनाकर उन्हें धमकी देने लगे कि उनकी ये वीडियो वायरल की जायेगी, ईलाके में चर्चा है कि दबंगों ने प्रेमिका के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अश्लीलता भी की है, फ़िलहाल मामला भोजपुर थाने पहुंच गया है, मुरादाबाद पुलिस का कोई भी अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है अधिकारी सिर्फ इतना कह रहे हैं कि जांच की जा रही है जांच के बाद ही जो भी रिपोर्ट आएगी उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
