सुरजननगर ठाकुरद्वारा मार्ग पर रुके हुए मरम्मत कार्य को शुरू कराने की मांग एक अधिवक्ता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया था शरीफनगर गांव निवासी अधिवक्ता नौशाद अहमद ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर रूके हुए मरम्मत कार्य को शुरू कराने की मांग की उन्होंने बताया कि रुके हुए मार्ग मरम्मत कार्य को पूरा कराए जाने की मांग संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की थी जिलाधिकारी ने 15 दिन में मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया था मार्ग पर कुछ दिन मरम्मत कार्य चल कर बंद हो गया अधिवक्ता कहना है कि मार्ग में गहरे गड्ढों के करण वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है गड्ढों के कारण सड़क हादसे दिन प्रति दिन बढ़ रहे हैं बरसात में सड़क मरम्मत का कार्य होना मुशकिल हो जाएगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
