उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की है,पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है,पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

  • दरअसल मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुरी रवाना का है।यहां निवासी राहुल की शादी स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मंगलखेड़ा निवासी सुरेश की पुत्री से हुई थी,पीड़ित ने बताया कि शादी के कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन एक बर्ष बीतने के बाद जैसे ही मेरी पुत्री ने एक बेटी को जन्म दिया तो इन दहेजलोभियों ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।बेटी के जन्म पर इन दहेजलोभियों का कहना था कि तूने पुत्र को जन्म क्यों नही दिया हमे एक लाख पचास हजार रुपए व एक स्कोर्पियो गाड़ी चाहिए थी।इसी को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि 3 बर्ष बीत जाने के बाद भी दहेजलोभियों का विवाहिता पर जुल्मो सितम जारी रहा।

एसपी देहात विद्यासागर का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com