खबर रामनगर से है आप को बतादे रामनगर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री महबूब आलम जी के नेतृत्व में रामनगर के स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट का पुतला दहन किया गया। श्री महबूब आलम जी ने बताया कि स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा खनन कारोबार में दिलचस्पी दिखाते हुए तत्परता से खनन कार्य खुलवाने के लिए बार-बार मुख्यमंत्री से मिलकर लगातार उसे खोले रखने की मांग की जा रही है परंतु विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा रामनगर के अन्य व्यवसाय यथा व्यापारियों, होटल कारोबारियों व अन्य टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गयी न ही कि जा रही है जिससे पता चलता है कि स्थानीय विधायक केवल खनन तक ही सिमट कर रह गए हैं उनके द्वारा अन्य किसी पर किसी भी प्रकार की गतिविधि जिस में मुख्यतः टूरिज्म को बढ़ावा देने संबंधित कोई भी पहल वर्तमान तक नहीं की गई है जो कि निंदनीय है। श्री महबूब आलम जी ने बताया कि विधायक दीवान सिंह बिष्ट को चाहिए था कि वह कोविड-19 जैसी भयावह स्थिति के दौरान जिस समय समस्त अर्थव्यवस्था चरमरा सी गई है छोटे व्यवसाई, व्यापारी ,होटल कारोबारी, टैक्सी संचालक जिनका व्यवसाय ऐसी स्थिति में पूर्ण रुप से बंद होने की कगार पर आ गया है उन सबको आर्थिक सहायता उनके लोन व ऋण माफ , साथ ही कमर्शियल वाहनो के विभिन्न प्रकार के टैक्सों को माफ करवाने हेतु आवश्यक पहल की जानी थी। पुतला दहन के दौरान रिहान खान, इनामुल हक़, शीशपाल रावत, सराफत अली,रिज़वान हुसैन, आदिल हुसैन,मो अरशद ,जसवीर सिंह, इरशाद सराफत ,कमलेश , मुकर्रम ,हरदेव सुरेश सती,महेश मठपाल, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।

ByMohd Nafees

Jun 10, 2021

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com