थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव मदनापुर होलपुर में किसान यूनियन महाशक्ति द्वारा अशरफ अली को किसान यूनियन महाशक्ति का मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष मनोनीत करने के बाद पूनम पंडित ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि अध्यादेश को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूनम पंडित ने कहा की इस सरकार के लोगों से हम क्या मांगे हम सिर्फ देश की जनता से ये मांग कर रहे हैं कि 2022 में इनको एक डोज लगा दो फिर दूसरी डोज 2024 में लगा देना क्योंकि ये भाजपा के लोग किसी को कुछ नही
दे सकते पूनम पंडित ने कहा कि हम राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं और न ही राजनीति से कोई मतलब है लेकिन जो भी पार्टी बीजेपी के खिलाफ खड़ी होगी हम उसका समर्थन करेंगे जो किसानों के
हित की बात करेगी जो पार्टी किसानों की मांगों को पूरा करेगी इस प्रोग्राम में क्षेत्र के किसानों भी बहुत तादाद में पहुचे और पूनम पंडित का फूल मालाओं से स्वागत किया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
