अमरोहा पत्रकार ने जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी को पत्र सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है पत्रकार का आरोप है कि एक महिला होमगार्ड उसे काफी समय से परेशान कर रही है जिससे वह तंग आकर होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग अधिकारियो से कर चुका है , लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जानकारी के अनुसार थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव अब्बलपुर निवासी ओमकार प्रजापति पेशे से पत्रकार हैं । वह अपने परिवार संग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी बाल कृष्ण तिपाठी को पत्र सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की उन्होने डीएम को अवगत कराया की एक महिला होमगार्ड उन पर कई बार झूठे आरोप लगाकर मारपीट कर चुकी है इतना ही नहीं छेड़छाड़ के झूठे आरोप में उन्हे जेल भी भिजवा चुकी है कई बार अधिकारियो से महिला होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हुई उन्होने डीएम से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए कहा कि या तो महिला होमगार्ड के खिलाफ कार्यवाही की जाये या फिर उन्हे इच्छा मृत्यु की मांग पूरी की जाये डीएम ने पत्रकार को आश्वासन दिलाया की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com