चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होकर शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. ग्रहण कुल 5 घंटे का होगा.
भारत में चंद्र ग्रहण का असर ज्यादा नहीं होगा. भारत मे आंशिक ग्रहण दिखाई देगा. देश के अधिकतर लोग चंद्र ग्रहण नहीं देख सकेंगे क्योंकि ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चांद पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा. जब चंद्रोदय हो रहा होगा, तब पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा देख सकेंगे.
दुनियाभर के ऑब्जर्वर आसमान साफ होने पर सुपरमून को देख सकेंगे. लेकिन भारत, नेपाल, पश्चिमी चीन, मंगोलिया और पूर्वी रूस के कुछ हिस्सों में आंशिक ग्रहण ही दिखेगा. इस दौरान चांद, पृथ्वी की छाया से बाहर निकल रहा होगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक सामान्यतः 9 घंटे पहले आरंभ होता है. हालांकि चंद्र ग्रहण नहीं दिखने की वजह से भारत में इस बार सूतक अमान्य है. इसलिए धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं ग्रहण पर लागू नहीं होंगी.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
