इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने में अब सिर्फ 19 दिन रह गए हैं, लेकिन मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नया मामला आईपीएल की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी स्टार प्रोडक्शन से जुड़ा है। उसके एक क्रू मेंबर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह टीम सोमवार को यूएई के लिए रवाना होने वाली थी। अब कपंनी ने यूएई की यात्रा को फिलहाल टाल दिया है।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 2 खिलाड़ी और 11 स्पोर्ट स्टाफ का कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद टीम के सदस्य सुरेश रैना ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। आईपीएल का 13 वां सीजन इस बार यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है।
8 दिन में 1988 कोरोना टेस्ट हुए
बीसीसीआई ने शनिवार को कहा था कि 20 से 28 अगस्त के बीच कोरोना की जांच के लिए कुल 1988 आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इसमें खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट, आईपीएल की ऑपरेशनल टीम के मेंबर्स शामिल हैं। इसमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
