मुरादाबाद। कोरोना काल मे सरकार के स्वास्थ विभाग को सख्त आदेश है, कि जनता को ज्यादातर सुविधा उपलब्ध हो, पर जनता को स्वास्थ विभाग की सुविधा तो दूर गांव मे बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर स्वास्थ कर्मी तक नहीं पहुच पा रहे, इस समय स्वास्थ्य विभाग की इस तरह की लापरवाही जनता को महंगी पड़ रहीं और आगे और भी पड़ सकती है।
जनपद मे कई ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य विभाग ने जनता की देख-रेख व जनसुविधा हेतु उपकेंद्र तो बना दिए। पर उनमे चिकित्सक अब तक नियुक्त नहीं हो पाएं। हमे ऐसा ही एक उप केंद्र तहसील ठाकुरद्वारा के निकटवर्ती गांव कमालपुरी खालसा मे मिला, जानकारी के तहत गांव मे यह स्वास्थ्य उपकेंद्र मुख्य मार्ग पर सरकारी स्कूल के निकट मे बना है। जिसे बने लगभग 10 वर्ष हो गए, पर इस उपकेंद्र पर आजतक कोई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं बैठ पाएं। इस अस्पताल परिसर में ज़मी घास साफ साफ स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली की दास्तान बता रहीं है, पर उसे देखने के लिए वहां कोई चिकित्सक कोई कर्मचारी तक नहीं, गांव वालों के अनुसार बताया गया कि गांव इस उपकेंद्र को बने काफी समय हो गया। पर यहां चिकित्सक या अन्य कर्मचारी निरन्तर रूप से आजतक नहीं पहुच पाएं। वर्तमान मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रहीं, पर इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर वर्तमान मे भी कोई कर्मचारी यहा नहीं पहुच पा रहे। गांव मे बच्चों को लगने वाले टीके भी गांव मे उपकेंद्र होने के बाबजूद अन्य जगह या गांव की आशा बहिन के घर बैठकर लगाएं जातें,
जनता का सवाल – जब गांव मे स्वास्थ्य विभाग का उपकेंद्र ठीक अवस्था मे बना है। तो फिर बच्चों के लगने वाले टीके या अन्य सुविधा कैम्प आशा या अन्य किसी के घर पर क्यों लगाएं जातें हैं।
आखिर कर्मचारी उपकेंद्र होते हुए भी नियमित रूप से यहा क्यों नहीं बैठ पाते।
गांव मे स्वास्थ्य उपकेंद्र होने पर भी चिकित्सक न होने के कारण गांव के लोग covid 19 के टीके लगवाने व अन्य उपचार के लिए ठाकुरद्वारा व अन्य स्थानों के स्वास्थ्य केंद्र पर जाने को मजबूर हैं। जबकि इस समय मे यूपी सरकार द्वारा कोरोना को लेकर घर से निकलने को मना किया है। इसके अतिरिक्त भी सरकार द्वारा सख्ती बरती जा रहीं है, पर सरकार के कुछ कर्मचारी सरकार के आदेशों को न मानकर कर्मचारी स्वयं मनमानी कर रहे हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com