दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 54 लाख 93 हजार 109 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 77 लाख 60 हजार 450 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 52 हजार 217 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 42 हजार 565 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
ग्रीस से ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट के सभी 193 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को क्वारैंटाइन होने के लिए कहा गया है। पिछले हफ्ते ग्रीस से वेल्स के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सात यात्री पॉजिटिव मिले थे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि फ्लाइट में तीन अलग-अलग पार्टियों से मामले सामने आए थे।
ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी पब्लिक हेल्थ वेल्स (पीएचडब्ल्यू) ने मंगलवार को टीयूआई एयरवेज की फ्लाइट से यात्रा करने वाले सभी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि अगर उनमें कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो वे तुरंत अपना टेस्ट करवाएं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
