ठाकुरद्वारा उत्पीड़न का विरोध करने पर महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया पुलिस ने इस मामले में पति सहित आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव लालपुर गोसाई निवासी मेहनाज पुत्री अबरार अहमद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका निकाह तीन जून 2020 को रामपुर के थाना टांडा बादली के गांव सेढूवाला निवासी लईक अहमद पुत्र रईस अहमद के साथ हुआ था आरोप है कि उसका पति उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार करता था महिला का आरोप है कि इसका विरोध करने पर उसके पति और ससुराल वालों ने उसे कई बार लाठी डंडों से पीटा जिंदा जलाने का भी प्रयास किया महिला का कहना है कि सात अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे उसके पति और ससुराल वाले दो अज्ञात लोगों के साथ कार से उसके घर पर पहुंचे वहां पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी विरोध करने पर पति ने महिला को तीन बार तलाक तलाक तलाक कहा बाद में वे तमंचे लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति , सास फरीदा , ननद फरजाना , रूकसाना , इमराना व आसिया व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
