ठाकुरद्वारा क्षेत्र में महिला सहित दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया वर्तमान में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नए कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर चार और पिछले साल को मिलाकर क्षेत्र में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 373 हो गई है ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव लोंगी कला निवासी अरूण कुमार पुत्र डॉ . नरेंद्र सिंह लखनऊ में काम करते हैं उन्होंने लखनऊ में ही 10 अप्रैल को अपनी कोरोना जांच कराई थी वे छुट्टी पर घर आए हुए थे उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना सीएचसी ठाकुरद्वारा पर पहुंची सीएचसी के अधीक्षक डॉ . मोहम्मद असलम ने बताया कि अरूण कुमार को घर होम आइसोलेट कर दिया गया है उनके परिवार और संपर्क में आए 13 लोगों की आरटी पीसीआर कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पर पहुंच कर सैंपल लिए हैं दूसरा कोरोना पॉजिटिव गांव मदारपुर निवासी मोनिका पत्नी नवनीत कुमार पाई गईं उन्होंने अपनी कोरोना जांच मुरादाबाद में करवाई थी सूचना आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर गांव मदारपुर पहुंच कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर चार हो गई है जबकि पिछले साल को मिलाकर क्षेत्र में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 373 हो गई है इनमें चार केस एक्टिव हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
