ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला नई बस्ती में छापा मारकर घेराबंदी की तो भैंस काट रहे दो मांस विक्रेता पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए पुलिस ने 65 किलो मांस बरामद कर लिया पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रेम चंद शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते हुए मंगलवार की दोपहर ढाल वाली पुलिया पर पहुंचे तो पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर के मोहल्ला नई बस्ती में भैंस का कटान किया जा रहा है पुलिस ने घेराबंदी कर ली लेकिन मांस विक्रेता पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में सफल रहे पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर रखा 35 किलो और प्लाट में पड़ा 30 किलो भैंस का मांस और छुरी व कुल्हाड़ी बरामद कर ली पुलिस ने नई बस्ती वार्ड 17 निवासी अतीक उर रहमान उर्फ लल्ला पुत्र अताउल रहमान , और इसी मोहल्ले के बाबू पुत्र अब्दुल जब्बार उर्फ सांवरिया के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com