कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन गंभीर हो चला है इसी के तहत मंगलवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बिना मास्क के लोगों को चालान काटने के साथ जुर्माना वसूल किया साथ ही कोविड के नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार ठाकुरद्वारा एस आई मेघराज सिह
ने पुलिस कर्मचारियों के साथ , मुख्य बाजार आदि विशेष स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया और सार्वजनिक स्थानों तथा बाजार में मास्क नहीं लगाने वालों को कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई वे नागरिकों से शारीरिक दूरी का पालन करने , मास्क लगाने , किसी अति आवश्यक कार्य से ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने की अपील की साप्ताहिक बाजार में भ्रमण करते हुए बाहर से बिक्री करने आए व्यापारियों को कड़ाई से निर्देश का पालन करने के लिए हिदायत दी मुख्य बाजार में भी उन्होंने नागरिकों से अपील की इस दौरान निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एस आई मेघराज सिह वे अभिषेक संजीत मालिक आदि पुलिस बल मौजूद रहै

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com