ठाकुरद्वारा ब्लाक परिसर में पंचायत चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पांचवें दिन नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुआ जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए सवसे अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को 290 नामांकन पत्रो की बिक्री हुई जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 160 उम्मीदवारों ने , ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 90 उम्मीदवारों ने , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 140 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे गए उन्होने बताया कि अब तक ग्राम प्रधान पद के लिए 680 , क्षेत्र पंचायत पद के लिए 462, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 216 पर्चो की खरीदारी की जा चुकी है खंड विकास अधिकारी ने बताया नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए शासनादेश पर अब किसी प्रकार का नोडयूज नही बनवाना होगा शासन का आदेश है कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी नोडयूज की आवश्यकता पर रोक लगा दी गई है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
