ठाकुरद्वारा:- ठाकुरद्वारा ब्लॉक के राजूपूर कला के कमपोजिट विद्यालय में मिशन योजना के अंतर्गत संकुल बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता डायट प्रवक्ता/मेंटर टीना वर्मा जी ने किया एवं संचालन सहायक अध्यापक तरुण कुमार जी द्वारा किया गया l
बुधवार को आयोजित इस संकुल बैठक में विशन प्रेरणा के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई l
बैठक में बहादुर नगर न्याय पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापिका द्वारा प्रतिभाग किया गया l संकुल बैठक में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बताया गया कि किस तरह से पठन-पाठन को सुचारु रुप से चालू रखना है l स्कूल को सुंदर तरीके से किस तरह से बनाया जा सकता है l पेपर पोस्टर के माध्यम से लाशों को किस तरह से हम बेहतर कर सकते हैं l इस दौरान श्रीमती टीना वर्मा जी ने बताया कि बच्चों में कुछ नया करने का जज्बा किस तरह से पैदा किया जाए जैसे बिंदुओं पर जानकारी दी गई l
विद्यालय का भौतिक परिवेश कैसा हो क्लासरूम को किस तरह से सजाया जाए और बच्चों का आपस में किस तरह से व्यवहार किया जाए जैसे बिंदुओं पर भी बताया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट मेंटर श्रीमती टीना वर्मा जी द्वारा कहां गया कि आज बदलते परिवेश में बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को बाहर निकालना होगा क्योंकि आज के बच्चे काफी होनहार हैं और उनमें प्रतिभाएं छुपी हुई है, उन प्रतिभाओं को हम कैसे बाहर निकाले, इस बिंदु पर जानकारी दी जा रही है बच्चों के मन में जो सवाल चलते हैं l हम उन्हें किस तरह से जवाब देना है, और बच्चों के अंदर की प्रतिभाओं को कलम के द्वारा किस तरह से हम बाहर निकाल सकते हैं l
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद मैं कोरोनावायरस महामारी के समय मैं
भी मिशन प्रेरणा के तहत संकुल बहादुर नगर में उत्तम शिक्षण कार्य एवं सहयोग हेतु श्री विशाल चौधरी सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय राईभूड को उत्कृष्ट शिक्षक के सम्मान से सम्मानित किया गया l
एवं कंपोजिट विद्यालय राईभूड के सभी अध्यापकों की सराहना की गई l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाइट मेंटर/ प्रवक्ता श्रीमती टीना वर्मा, ए आर पी पीयूष कुमार प्रशांत, ए आर पी कृष्ण कुमार गौतम, ए आर पी नवनीत कुमार विश्नोई, ए आर पी योगराज सिंह एवं रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, आसिफ खान, दीपक चौहान एवं समस्त अध्यापकों की मौजूदगी रही l

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com