काशीपुर(आरिफ खान की न्यूज़)बहुजन समाज पार्टी से रहे नगर पालिका पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन को बहुजन समाज पार्टी हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड का प्रदेश सचिव बनाया गया पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने इस जिम्मेदारी को देने पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री कुमारी बहन मायावती जी का आभार व्यक्त किया है।उन्होने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है मैं उसके लिए ईमानदारी निष्ठा से कार्य करूंगा।उन्होंने कहा कि जो पार्टी विरोधी तत्व हैं उन्हें भी सख्ती से निपटा जाएगा, उन्होंने आम जनमानस से बसपा पार्टी से जुड़ने के लिए आह्नान किया।पार्टी से जुड़े को पार्टी को मजबूत करें। प्रदेश में 2022 मे पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। स्वागत करने पहुंचे अफसर अली सैफी,राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार गौतम, अख्तर अली महागिरी गौरव कश्यप गौरव जाटव सर्वजीत सिंह राशिद मसूरी रमेश प्रधान एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा एवं जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com