सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ असलम के द्वारा आज कुष्ठ जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया जिसमें लोगों को कुछ प्रति जागरूक किया गया कि कुष्ठ रोग छुआछूत का रोग नहीं है कुष्ठ रोगी से भेदभाव ना करें, कुष्ठ एमडीटी से ठीक हो जाता है। वही घर-घर कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत लालापुर पीपलसाना बलिया फरीदनगर पृथ्वीपुर गांवरी आदि गांव में टीमों ने घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी खोजने के लिए लोगों की जांच की, कुलवंत सिंह ने बताया कि इस दौरान दो नए कुष्ठ रोगी मिले कार्यक्रम में अरुण कुमार आशु गुप्ता जी नरेश सिंह प्रमोद कुमार सिंह प्रदीप कुमार संगिनी पूनम आदि ने अपना योगदान दिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com