उधार समान खरीदने के बाद व्यापारी ने रुपए मांगे तो आरोपियों ने उसपर तमंचा तान दिया साथ ही दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है नगर के मोहल्ला बहेडोवाला वार्ड -21 निवासी नासिर पुत्र इस्तेखार हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर के मोहल्ला बहेडोवाला में सादिका फर्नीचर के नाम से उसका शोरूम है व्यापारी का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव रतुपुरा निवासी दीपक व संदीप पुत्र पप्पू उसके शोरूम से एक लाख 91 हजार 336 रुपए का फर्नीचर उधार ले गए थे 10 फरवरी को वह नगर के मोहम्मद असद पुत्र अहसिन अमीर के साथ रतुपुरा मोड़ पर गया था । जहां उक्त दोनों भाई पहले से खड़े थे जब नासिर ने फर्नीचर के रुपए मांगे तो दीपक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया और दोबारा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी दुकानदार ने पुलिस की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
