ठाकुरद्वाराl मोबाइल की आवाज कम करने को कहने पर पड़ोसी युवक ने महिला के साथ मारपीट की व बचाव में आए महिला के पुत्र को छत से नीचे गिरा गंभीर रूप से घायल कर दिया था पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस ने आरोपित को शरीफ नगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है lकोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामूवाला शेखू निवासी हीरो देवी पत्नी विजेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र देकर कहा कि दिनांक 6 फरवरी 2021 को उसके गांव स्थित शिव मंदिर पर शिवपुराण की कथा हो रही थी हीरो देवी और उसका पुत्र प्रदीप कुमार अपने मकान की छत पर बैठकर शिव पुराण कथा सुन रहे थे आरोप है कि दिन के समय करीब 2:00 बजे उसका पड़ोसी भारत सिंह पुत्र छतरपाल सिंह अपने मकान की छत पर आकर मोबाइल से तेज आवाज में गाने चलाने लगा हीरो देवी ने उसके मोबाइल की आवाज कम करने के लिए कहा तो आरोपित भारत सिंह गालियां बकते हुए उसकी छत पर आ गया और महिला को लात घुस पीटना शुरू कर दिया बचाव में आए उसके पुत्र प्रदीप को आरोपित युवक ने छत से नीचे गिरा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया शोर-शराबे की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आकर महिला को बचाया पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित भारत सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस ने आरोपित भारत सिंह को गिरफ्तार करो उसका चालान कर दिया हैl

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
