सरकार की योजनाओं को पलीता लगाते सरकारी अधिकारी

भोजपुर ग्राम चांदपुर में चार दबंग व्यक्तियों ने अपने गांव के विकास कार्य को लगभग 15 साल से रोक रखा है शिकायतें होने के बाबजूद भी प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ग्रामीणों का आरोप है कि
जब अधिकारी मौके पर निस्तारण करने पहुँचते है । तब दबंग व्यक्ति मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं जिससे अधिकारी भी निस्तारण किये बिना ही वापस चले जातें है नालियों का पानी ठैरने से पानी मोहल्ले में ही सड़ रह है जिससे ग्रामीणों में तरह तरह की बीमारियों फ़ैल रही है। लगभग 15 साल से जलभराव होने के कारण ग्रामीण जनता निकलने के लिए काफी परेशान है कई बार स्कूल जाने वाले बच्चे भी गिर चुके हैं इसकी शिकायत आला अधिकारियों से भी कई बार की जा चुकी है लेकिन नतीजा सिफर ही रहा दबंग व्यक्तियों ने इसकी उल्टा शिकायत शिकायतकर्ताओ पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com