रामपुर के मोहल्ला घेर रहमत खा वार्ड नंबर 36 में मस्जिद उमर फारूक से लेकर मस्जिद उस्मान गनी तक सड़क की जर्जर हालत से परेशान मोहल्ले वासियों के साथ आज नगर पालिका पहुंचे अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सय्यद विक्की मियां ने लोगों की समस्या को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर जनता की समस्याओं से अवगत कराया अधिशासी अधिकारी ने सड़क के निरीक्षण के लिए मौके पर पालिका कर्मचारियों को भेजने की बात के साथ शीघ्र सड़क बनवाने का आश्वासन दिया, विक्की मियां कहा कि आज हमने घैर रहमत ख़ान की सड़क बनवाने को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है उन्होंने कहा कि सड़क को लेकर हमने पहले भी अधिशासी अधिकारी से बात की थी लेकिन आज मोहल्ले वासियों के साथ ज्ञापन सौंपा है विक्की मियां ने बताया कि हम ने मौके पर जाकर सड़क की हालत देखी है उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हल्की सी बूंदाबांदी से भी सड़क दलदल में परिवर्तित हो जाती है, जिस कारण यहां से गुजरने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि बीमारों को अस्पताल जाने के लिए इस रास्ते से गुजरना पड़ता है और जब कभी रात में बिजली नहीं होती है तो लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस संबंध में आज हमने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की तो उन्होंने हमें शीघ्र इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड समस्त मोहल्ले वासियों को लेकर नगर पालिका का घेराव करेगी, इस अवसर पर रईस भाई, सईद भाई, भूरा, नईम, ओवैस, जुनेद, अकरम, हसीब, आसिम, चंदन ख़ा, आसिया कुरेशी, यासीन, पुत्तन, मुसर्रत आदि मोहल्ले वासी मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
